#ज्ञान संसाधन केंद्र (केआरसी) | CSIR - Human Resource Development Centre
सीएसआईआर - मानव संसाधन विकास केंद्र
CSIR - Human Resource Development Centre
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद
Council of Scientific & Industrial Research

                                       ! ज्ञान संसाधन केंद्र में आपका स्वागत है !

 

ज्ञान संसाधन केंद्र के बारे में

सीएसआईआर-मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) के एक अभिन्न अंग के रूप में एचआरडीसी-ज्ञान संसाधन केंद्र (KRC), 2002 में स्थापित किया गया। यह संगठन के प्रशिक्षण, अनुसंधान और मानव संसाधन विकास मिशन को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ज्ञान संसाधन केंद्र ने विगत वर्षों में मानव संसाधन प्रबंधन, प्रशिक्षण और विकास , संगठनात्मक व्यवहार, व्यावसायिक कौशल,आत्म-सुधार एवं अंग्रेजी व हिन्दी  दोनों में सामान्य पठन पर विशेष ध्यान देते हुए एक मजबूत और विविध संग्रह विकसित किया है, साथ ही अपने संसाधनों को बढाने के लिए  निरंतर प्रयासरत है। संकाय सदस्यों,       प्रशिक्षकों, शोधकर्ताओं और प्रशिक्षुओं को निरंतर सीखने और व्यावसायिक विकास के लिए समय-समय पर प्रासंगिक और उच्च-गुणवत्ता वाली जानकारी   प्रदान करने के लिए ज्ञान संसाधन केंद्र प्रतिबद्ध है।

सीएसआईआर-एचआरडीसी के वैज्ञानिक सहायता प्रभाग के रूप में, पुस्तकालय व्यापक ज्ञान संबन्धित सेवाएँ प्रदान करता है, जिनमें संदर्भ सेवाएँ, NKRC के माध्यम से ई-पत्रिकाओं तक ऑनलाइन पहुँच शामिल है। और एक हालिया विकास के रूप में “वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS)” के माध्यम से वैज्ञानिक पत्रिकाओं तक पहुँच है। ज्ञान संसाधन केंद्र की अधिकांश प्रक्रियाएँ स्वचालित हैं,  जो एक सूचना प्रणाली द्वारा समर्थित होती हैं और “KOHA”  पुस्तकालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर का उपयोग करती है।

 

उद्देश्य एवं लक्ष्य

सीएसआईआर-एचआरडीसी ज्ञान संसाधन केंद्र (KRC) के उद्देश्य निम्नलिखित माध्यमों से एचआरडीसी के हितों को आगे बढ़ाना है:

1. संकाय, प्रशिक्षकों और अन्य उपयोगकर्ताओं को उनके रुचि के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास पर नज़र रखने में सक्षम बनाने हेतु ज्ञान संबन्धित सेवाएँ प्रदान करना।

2. सटीक, विस्तृत और शीघ्र जानकारी प्रदान करने के लिए साहित्य की खोज करना, जिससे बहुमूल्य समय की बचत की जा सके।

3. संतुलित संग्रह और त्वरित सेवाओं के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को प्रेरणा और प्रोत्साहन प्रदान करना।

4. प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण वीडियो, खेल से संबन्धित पुस्तकें प्रदान करना।

 

मार्च 2025 तक संग्रह

• पुस्तकें: 1873

• मुद्रित पत्रिकाएँ: 12 (01 हिंदी पत्रिका सहित)

• प्रशिक्षण वीडियो: 63

• प्रशिक्षण टूलकिट/खेल/अभ्यास: 15

• पत्रिकाएँ (साप्ताहिक/पाक्षिक/मासिक): 10

• समाचार पत्र: 07 राष्ट्रीय दैनिक और 01 साप्ताहिक समाचार पत्र

यह संसाधन सभी श्रेणी के उपयोगकर्ताओं के लिए मूल्यवान हैं, जो उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में वर्तमान और उभरते हुए ज्ञान से अद्यतन रहने में मदद करते हैं। अपने संसाधनों के प्रबंधन के लिए, केआरसी पूर्णतः वेब-आधारित, ओपन-सोर्स एकीकृत पुस्तकालय प्रणाली (ILS) “KOHA” का उपयोग करता है।सभी पुस्तक,अभिलेख बार-कोडित हैं और वेब-OPAC के माध्यम से उन तक पहुँचा जा सकता है।

 

ज्ञान संसाधन केंद्र का समय

ज्ञान संसाधन केंद्र सभी कार्य दिवसों (सोमवार से शुक्रवार) में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है।

 

प्रदान की जाने वाली सेवाएँ

एचआरडीसी- ज्ञान संसाधन केंद्र में पुस्तकों, पत्रिकाओं, बुलेटिन और समाचार पत्रों सहित मुद्रित और इलेक्ट्रॉनिक सूचना संसाधन उपलब्ध हैं, जो इसे सूचना प्राप्ति का एक उपयुक्त केंद्र बनाते हैं।

वर्तमान में, ज्ञान संसाधन केंद्र अपने उपयोगकर्ताओं को निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान कर रहा है:
NKRC के माध्यम से ई-पत्रिकाओं तक ऑनलाइन पहुँच
ONOS के माध्यम से वैज्ञानिक पत्रिकाएँ
• संस्थागत भंडार का प्रबंधन
• प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रासंगिक पठन सामग्री/पुस्तकें उपलब्ध कराना
• प्रशिक्षण वीडियो, प्रशिक्षण खेल और अभ्यास 

 

संस्थागत भंडार

सीएसआईआर-एचआरडीसी ने अपना 'संस्थागत भंडार (आईआर)' विकसित किया है, जो एक अनुकूलित डेटाबेस सॉफ्टवेयर है। आईआर सामग्री में प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण जैसे कार्यक्रम मॉड्यूल, प्रतिभागियों की सूची, तस्वीरें आदि शामिल हैं। आईआर सामग्री को एचआरडीसी इंट्रानेट पोर्टल पर देखा जा सकता है।

 

सदस्यता

1. सभी नियमित कर्मचारी, वैज्ञानिक, सामान्य कैडर अधिकारी /तकनीकी अधिकारी /तकनीकी सहा. ।

2. परियोजना कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को सदस्यता सुविधा प्रदान की जाती है।

 

केआरसी टीम

• डॉ. विनय कुमार,
  मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रभारी केआरसी
  ईमेल: vinay.kumar07@csir.res.in 

• श्रीमती. नीति सागर,
   वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (2)
   ईमेल: neeti.sagar@csir.res.in

• श्री प्रतिपाल राठौर 
  तकनीकी सहायक
  ईमेल: pratipal.rathor@csir.res.in 

 

फोटो गैलरी